अब नगर निगम के निशाने पर आए तुलसी निकेतन के मकान, भेजे जाएंगे खाली कराने के लिए नोटिस

गाज़ियाबाद के तुलसी निकेतन में करीब दो हजार जर्जर मकानों को खाली कराने में असफल रहे गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने सभी मकानों की सूची गाज़ियाबाद नगर निगम को सौंप दी है। इन जर्जर सभी मकानों को खाली कराने का कार्य अब नगर निगम करेगा। निगम एक्ट के तहत इन सब मकान मालिकों को जल्दी ही मकान खाली करने की कार्रवाई की जायेगी।

आपको बता दें कि तुलसी निकेतन में करीब ढ़ाई हजार ऐसे मकान हैं जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। जीडीए इन सभी मकानों को रहने के लिए खतरनाक घोषित कर चुका है। जीडीए ने इन सब मकानों को खाली कराने के लिए गत दिनों एक स्पेशल अभियान शुरु करने की कोशिश की थी। इसके लिए सभी आवंटियों को इन मकानों को तोड़कर उनके स्थान पर नए फ्लैट बनाकर देने का प्लान किया था। कई बार की कोशिश के बाद भी जीडीए और आवंटियों के बीच कोई रास्ता नहीं निकला।

अब जीडीए ने इन सभी ढाई हजार फ्लैट पर नोटिस चस्पा कर दिए है। नोटिस में जीडीए ने कहा कि यह मकान रहने के लायक नहीं रहे हैं। यह पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। यह मकान कभी भी गिर सकते हैं। इस लिए इनमें रहना खतरनाक है और इन्हें खाली कर दिया जाए।

जीडीए नोटिस चस्पा होने के बाद भी यहां के लोगों ने मकान खाली नहीं किए। ऐसे में अब जीडीए ने सभी मकानों की लिस्ट नगर निगम को भेज दी है। नगर निगम से कहा गया है कि वह निगम एक्ट के तहत इन मकानों को खाली कराने का कार्य करे। हालांकि यह कॉलोनी नगर निगम ने टेकओवर नहीं की है।

अब नगर निगम किसी बड़े हादसे से लोगों को बचाने के लिए अपने स्तर से इन मकानों को खाली करने के लिए जल्दी ही नोटिस जारी करेगा। निगम का कहना है कि अगर लोग नोटिस के बाद भी जर्जर मकान खाली नहीं करेंगे तो पुलिस प्रशासन की मदद से इन मकानों को खाली कराया जाएगा।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version