योगी सरकार ने किए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रवीण कुमार बने आईजी मेरठ

योगी सरकार द्वारा नोएडा एवं लखनऊ में कमिश्नरी सिस्टम लागू करने के तत्काल बाद 16 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार आईजी मेरठ जोन आलोक सिंह को नोएडा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है जबकि डीआईजी पीएसी मुख्यालय अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) गौतमबुद्धनगर, डीआईजी कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ सुश्री श्रीपर्णा गांगुली को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

इसके अलावा एडीजी प्रयागराज जोन प्रयागराज सुजीत पाण्डेय को पुलिस आयुक्त लखनऊ, आईजी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ नवीन अरोड़ा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लखनऊ एवं आईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ बनाया गया है। वहीं एडीजी पुलिस मुख्यालय संदीप सालुंके को एडीजी तकनीकी सेवाएं लखनऊ, एडीजी तकनीकी सेवाएं लखनऊ असीम कुमार अरूण को एडीजी यूपी-112, एडीजी/आईजी गोरखपुर जोन जय नारायण सिंह को एडीजी कानपुर जोन, एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश को एडीजी प्रयागराज जोन, आईजी कानून व्यवस्था डीजीपी मुख्यालय प्रवीण कुमार को आईजी मेरठ जोन एवं डीआईजी कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ लव कुमार को डीआईजी गोरखपुर ज़ोन बनाया गया है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version