दो साल में बीजेपी ने गँवाईं आधी सीटे, क्या मोदी सरकार का घट रहा है प्रभाव

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साम्राज्य पिछले कुछ सालों में सिकुड़ता जा रहा है। केवल दो सालों में बीजेपी ने पिछले दो साल में कई बड़े राज्य गंवाए हैं। ऐसे किलों की हुकूमत छोड़नी पड़ी है, जहां लंबे समय से उनकी सरकार चल रही थी। दरअसल, बीजेपी देश के 71 फीसदी हिस्से पर राज कर रही थी लेकिन दिसंबर 2019 में यह घटकर करीब 36 फीसदी रह गया है यानी करीब-करीब आधा। अब देश के सिर्फ 36 फीसदी हिस्से में ही बीजेपी का शासन रह गया है।

2014 में बीजेपी की सरकार सिर्फ 7 राज्यों में थी। मोदी लहर के चलते बीजेपी एक के बाद एक राज्य जीतती गई। 2015 में वह 13 राज्यों तक पहुंची, 2016 में वह 15 राज्यों तक पहुंची, 2017 में 19 राज्यों तक बीजेपी फैली और 2018 के मध्य तक भाजपा 21 राज्यों में अपना परचम लहराने में सफल हो गई। अब तक कांग्रेस महज 3 राज्यों तक सिमट कर रह गई थी।

लेकिन 2018 में बीजेपी का ये विजय रथ रुक गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्य बीजेपी के हाथ से निकल गए। आंध्र प्रदेश में उसने टीडीपी से नाता तोड़ लिया और सरकार से अलग हो गई। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने पीडीपी से समर्थन वापस लेते हुए सत्ता गंवा दी। इस साल महाराष्ट्र और झारखंड भी उसके हाथ से फिसल गए।

वर्तमान समय में बीजेपी जिन-जिन 16 राज्यों में सरकार में है वे राज्य हैं – बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मेघायल, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड। इन राज्यों में बीजेपी ने या अकेले अपने दम पर सरकार बनाई है या फिर सहयोगी के साथ सत्ता में है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version