झारखंड में जेएमएम को मिली सबसे ज्यादा सीटें, हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों और आए परिणामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल होता दिख रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। ऐसे में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि लोगों के लिए यह उत्साह का दिन है लेकिन मेरे लिए लोगों की आकाक्षांओं को पूरा करने के लिए संकल्प लेने का दिन है। झारखंड में नया अध्याय शुरू होगा और किसी की उम्मीदें नहीं टूटेंगी। उन्होंने कहा कि कई चीजें स्प्ष्ट हो चुकी हैं कुछ बाकी हैं। अभी तक के रुझान के माध्यम से झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, इसके लिए मतदाताओं का आभार।

आपको बता दें कि अब तक के रुझानों में जेएमएम झारखंड की सबसे पार्टी बनकर उभर रही है। जेएमएम को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं बीजेपी 27 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोटिंग हुई। एक तरफ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन चुनाव मैदान में था तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी चुनाव लड़ रही थी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version