गाज़ियाबाद पुलिस की शानदार पहल, अकेली महिलाओं को घर छोड़ कर आएगी अंधेरा ढलने के बाद

अकेले सफर करने वाली कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए गाज़ियाबाद पुलिस ने एक अच्छी शुरुआत की है। गाज़ियाबाद जिले के सातों पुलिस सर्किल में अब कम से कम एक पिंक पीवीआर (पुलिस रिसपोन्स व्हीकल) खड़ी होगी। हर पीवीआर वैन में दो महिला कॉन्स्टेबल तैनात होंगी। रात के अंधेरे में घर जाने वाली महिलाएं इन गाड़ियों के जरिए अपने घर जा सकेंगी।

एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले की 10% पीवीआर महिला सुरक्षा के कार्यों में लगाई जा रही हैं। अभी जिले में 57 पीवीआर तैनात हैं लेकिन हम ने हर पुलिस सर्किल में एक पिंक पीवीआर तैनात करने का निर्णय लिया है। हर पिंक पीवीआर में अन्य पुलिसबल के साथ-साथ रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। इसके लिए कुछ महिला पुलिसकर्मियों को चुनकर उन्हें विशेष ट्रेनिग दी जा रही है। नीरज ने बताया कि महिलाओं को पुलिस की गाड़ी में बैठाने के बजाए ये पिंक पीवीआर रात के अंधेरे में अकेली जाने वाली महिलाओं के साथ उनके घर तक जाएंगी।

एसपी ग्रामीण ने आगे बताया कि इसके अलावा हर पुलिस सर्किल में 7 ऐसी पीवीआर भी खड़ी होंगी जो रात में जरूरत पड़ने पर अकेले सफर करने वाली महिलाओं को उनके घर तक पहुंचा कर आएंगी। लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को स्पेशल नंबर 112 डायल का होगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात लगभग 1 बजे मोदीनगर में ऑर्डिनेन्स फैक्टरी से मुरादनगर जाने वाली एक महिला ने पहली बार इस सुविधा का लाभ उठाया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version