नगर निगम ने 3 अवैध डेयरी संचालकों से वसूला 15 हजार रूपये का जुर्माना

गाज़ियाबाद। नगर निगम सीमान्तर्गत आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से डेयरी संचालकों के विरूद्ध नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत आज नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक(विजयनगर) सुनील कुमार व स्वास्थ्य विभाग के विजयनगर जोन की टीम द्वारा पुराना विजयनगर शंकरपुरी के-ब्लाॅक में 3 अवैध डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की गई।

डेयरी संचालकों द्वारा आवासीय क्षेत्र में डेयरी संचालन करते हुए पशुओं के गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था। जिसके बाद नगर निगम ने सचालकों से एनजीटी के आदेशों का उलंघन करने, पर्यावरण को क्षति पहुँचाने व गन्दगी फैलाने पर 3 डेयरी संचालक किरनपाल, सुरेश व दिनेश पुत्र एदल से पाँच-पाँच हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सम्बन्धित डेयरी संचालकों से एक महीने में आवासीय क्षेत्र से डेयरी को दूसरी जगह स्थित करने का शपथ-पत्र भी लिया गया।

इसी क्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार सिंह, कविनगर जोन के जोनल प्रभारी हरिकिशन गुप्ता एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक (कविनगर) नरेन्द्र कुमार द्वारा भी कविनगर जोन में
कके-35 व 98 में 2 अवैध डेयरी संचालाकों पर कार्रवाई की गई। संचालकों द्वारा आवासीय क्षेत्र में डेयरी संचालन करते हुए पशुओं के गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था। जिसके बाद नगर निगम ने पर्यावरण को क्षति पहुँचाने व गन्दगी फैलाने के आलोक में 1 गाय व 4 बछडों को पकड़कर नन्दी
पार्क गौशाला में पहुँचाया गया।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version