सेवाभारती मातृ मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

गाज़ियाबाद। राजनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सेवाभारती मातृ मंडल मेरठ प्रान्त का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ प्रांत से 50 महिलाओं ने भाग लिया। इसका उदघाटन  क्षेत्रीय सेवा प्रमुख गंगाराम  ने किया। गंगाराम ने सेवा कार्यों को मानव जीवन का प्राण तत्व बताया और प्रशिक्षण वर्ग  में भाग ले रही सभी महिलाओं से सेवा कार्यों को समाज के शोषित, वंचित, उपेक्षित और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (ग्राम स्तर ) तक पहुंचाने का आग्रह किया।
प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मात्र मंडल मिथलेश तोमर, प्रांत संगठन मंत्री  भगवत प्रसाद, विभाग अध्यक्ष सेवा भारती डॉक्टर रमेश बंसल और प्रांत सहमंत्री सेवा भारती योगेश सेंगर ने भी अपने अपने विचार रखे। साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सेवा भारती द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में  प्रांत संयोजिका मात्र मंडल बहन नंदा देवी, प्रांत मंत्री मात्र मंडल  रश्मि, प्रांत उपाध्यक्ष मात्र मंडल अनुराधा गुप्ता, हर्ष प्रभा, अध्यक्ष सेवा भारती दयानंद शर्मा, मंत्री  राजेश गर्ग, सह मंत्री महेश बाबू,  उपाध्यक्ष  राजू तोमर, कोषाध्यक्ष  महेंद्र खंडेलवाल, उपाध्यक्ष  सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष हरे राम अग्रवाल, महानगर सेवा प्रमुख डॉक्टर जितेंद्र,  किरणपाल, विवेक गोस्वामी,  ब्रह्मपाल का सराहनीय योगदान रहा।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version