विद्यार्थियों को दिलाई सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ

गाज़ियाबाद। नागरिक सुरक्षा कोर के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कलक्ट्रेट प्रखंड द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन नूर नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं थर्माकोल के प्रतिबंधित विषय पर चर्चा की गई।

स्कूल के विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग तथा पॉलीथिन पन्नी इत्यादि का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में पर्यावरणविद विजयपाल बघेल व ललित जयसवाल चीफ वाइन सिविल डिफेंस, दिनेश कुमार सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, समाज सेविका मधु भटनागर, पार्षद संजीव त्यागी, स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामलाल तथा राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न सोसायटी से आए हुए पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मंच का संचालन मनोज अग्रवाल ने किया।

डॉ राजा राम अमित श्रीवास्तव व सिविल डिफेंस के अन्य ब्रांड्स व पदाधिकारियों ने भी गोष्ठी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कक्षा 4 के अक्षर सत्संगी ने पॉलीथिन दानव के भेष में सभी बच्चों ज सामने प्रस्तुति दी। साथ ही सभी ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं थर्माकोल को बहिष्कृत करने की शपथ ली।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version