अवैध डेयरी संचालकों पर निगम हुआ सख्त

गाज़ियाबाद। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा “प्रतिबन्धित सामग्री मुक्त  अभियान“ एवं “अवैध डेयरी संचालन अभियान“ के तहत अवैध डेयरी संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग के मोहननगर जोन की टीम में जोनल सैनेट्री आफिसर दिनेश अग्रवाल, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक संजीव कुमार द्वारा वार्ड नं0-70 गणेशपुरी में एक अवैध डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

संचालक द्वारा डेयरी संचालन करते हुए पशुओं के गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था। जिसके बाद निगम ने डेयरी संचालक से एनजीटी के आदेशों का उलंघन करने, पर्यावरण को क्षति पहुँचाने व गन्दगी फैलाने पर कुल पांच हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही डेयरी संचालकों से एक माह में
उक्त आवासीय क्षेत्र से डेयरी को दूसरी जगह स्थित करने का शपथ-पत्र भी लिया गया।

इसी क्रम में सिटी जोन की टीम जिसमें जोनल प्रभारी-सिटी जोन सुधीर कुमार शर्मा व क्षेत्रीय सफाई
निरीक्षक अशोक कुमार व अन्य कर्मचारियों द्वारा अभियान के अन्तर्गत 3 डेयरी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन डेयरी संचालकों ने पक्का तालाब स्थित पच्छादान में नगर निगम की सड़क पर डेयरी संचालन हेतु बाऊण्ड्री बना रखी थी। जिसके बाद निगम ने बाउंड्री तोड़ते हुए डेयरी संचालक से दस हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त पच्छादान मोहल्ले व अनाज मण्डी के दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर किये गए अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया गया।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version