जिले में प्रदूषण के साथ बढ़ी ठण्ड

गाज़ियाबाद। सर्दी बढ़ने के बावजूद शहर में प्रदूषण कम नहीं हो रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद भी जिले में एक्यूआई सामान्य से कहीं ज्यादा 248 दर्ज किया गया। जबकि इंदिरापुरम में एआईक्यू-225, संजयनगर में एआईक्यू-291 और वसुंधरा में एआईक्यू लेवल 229 दर्ज किया गया।

पिछले दिनों हुई दो दिन बारिश के दौरान गाज़ियाबाद में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया था। एक्यूआई 100 के आसपास आ गया था। चंद दिनों की राहत के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। सोमवार को गाजियाबाद शहर का एक्यूआई रेड जोन में रहा। गाजियाबाद शहर प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक लोनी क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।

मौसम में नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही हैं, लेकिन एक्यूआई में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। ऐसे में सर्दी के साथ यह प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद ईपीसीए के आदेश पर एनसीआर में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। ईंट भट्ठे भी फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बावजूद इसके प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम नहीं हुआ है। निर्माण कार्यों से रोक हटी तो प्रदूषण का स्तर फिर साढ़े चार सौ के पार पहुंच सकता है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से न्यूनतम तापमान और गिरेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और बुधवार व बृहस्पतिवार 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ सकती है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version