यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा ने की सीएम योगी से मुलाकात

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय (26-28 नवम्बर) राष्ट्रीय सम्मेलन जीईएस- 2019, ग्लोबल एग्जिबिशन ऑफ सर्विसेस-2019 के दौरान उत्तर प्रदेश ने प्रमुखता से सहभागी प्रदेश के रूप में भाग लिया था।

इस सम्मलेन में 74 देशों ने भाग लिया था। भविष्य में इन देशों के मरीजों का उत्तर प्रदेश एवं यशोदा सुपर हॉस्पिटल कौशाम्बी में उपचार किया जाए, इस विषय पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।  उत्तर प्रदेश में मेडिकेल टूरिज़्म को कैसे बढ़ावा दिया जाये इस मुद्दे पर मुख्य चर्चा हुई।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version