महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे के साथ तीनों दलों के 2-2 मंत्री आज लेंगे शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत की तस्वीर बदल चुकी है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से अब तक एक महीने से जारी सियासी ड्रामा अब थम गया है। आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शिवाजी पार्क में शाम 6 बजकर 40 मिनट पर उद्धव ठाकरे के साथ तीनों ही पार्टियों के दो-दो नेता शपथ लेंगे।

शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण शपथ लेंगे।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण, उद्धव ठाकरे के अधीनस्थ मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह अपने आप में अनोखी बात है कि राज्य का पूर्व मुख्मंत्री, मंत्री बनने की होड़ में है। वहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बालासाहेब थोराट 8 बार लगातार विधायक रह चुके हैं।

एनसीपी के नेता जयंत पाटिल,विधायक दल के भी नेता हैं। शरद पवार के बेहद करीबी नेताओं में शुमार किए जाने वाले जयंत राजाराम पाटिल महाराष्ट्र की राजनीति में जाना-माना नाम है। वह इस्लामपुर वालवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पृथ्वीराज चव्हाण सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं। इससे पहले वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रहे हैं।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version