गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधियों को नोएडा पुलिस ने दबोचा

नोएडा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अन्तर्गत गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-3, नोएडा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अपराधी उपेन्द्र सिंह पुत्र साहब दयाल व रामचन्द्र महतो पुत्र नकछेदी महतो को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफथाना हाजा में पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक वरुण पवांर, उप निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल, दिनेश शर्मा, कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल खेवेन्द्र सिहं व कांस्टेबल रवि सहरावत शामिल रहे।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version