नोएडा : एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनसीआर में करता था तस्करी

नोएडा। अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अन्तर्गत थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर नोएडा की पुलिस ने आज चैकिंग के दौरान आश्रम गेट पास चोटपुर कॉलोनी से एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम सलमान पुत्र मोहम्मद नवाब है जो आश्रम रोड चोटपुर कॉलोनी गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।

अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है जो एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करता है। इससे पूर्व यह सट्टा व जुआ का अवैध कार्य करता था। जिसमें यह पहले भी दो बार जेल जा चुका है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना फेस-3 नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर के उप निरीक्षक वरुण पवांर, हेड कांस्टेबल  सुनील,  हेड कांस्टेबल विजेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व कांस्टेबल सहरावत शामिल रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version