इंदिरा गांधी की जयंती पर इंदिरा प्रदर्शनी पार्क में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

गाज़ियाबाद। मोहन नगर अर्थला स्थित इंदिरा प्रदर्शनी पार्क में आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उन्हें आयरन लेडी के रूप में याद किया। अंतरराष्ट्रीय देशों ने भी उन्हें अपना सर्वमान्य नेता माना है। उन्होंने भारत देश का नाम विदेशों में भी रोशन किया है।

उन्होंने पाकिस्तान जैसे देश को दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया, बांग्लादेश को अलग देश घोषित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, केएन पांडे, डॉक्टर संजीव शर्मा, यूथ जिलाध्यक्ष मनोज कौशिक, नरेंद्र राठी मोहम्मद, जाकिर अली( जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग जितेंद्र गौड़), अलीमुद्दीनकासार, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी, श्रीचंद दिवाकर, सुशील शर्मा, जयकिशन मुनेंद्र, सिंह बिल्ला व विजय सिंह तोमर सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता इंदिरा प्रदर्शनी पार्क में मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version