यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रॉलियों पर लगवाया रिफ्लेक्टर

गाज़ियाबाद। यातायात जागरूकता माह के दौरान यातायात पुलिस के सौजन्य से फाइटर-12 पर तैनात यातायात कर्मियों द्वारा भगवान बुद्ध चौक इंदिरापुरम में यातायात संकेत बोर्ड लगाए गए। वहीं HCP-94 विमल, कांस्टेबल सुधीर द्वारा ट्रेक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। रिफ्लेक्टर टेप देखने में भले ही छोटा होता है, लेकिन इसका फायदा काफी है। अंधेरे और कोहरे में यह चमकता है। इससे हादसे की संभावना कम हो जाती है। इसका उद्देश्य यह है कि हादसों पर अंकुश लगे।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित घर वापस जाने की बात कही। साथ ही यातायात नियम का प्रयोग नहीं किये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version