झारखंड : नक्सली कुंदन को चुनाव लड़ने की इजाजत, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज

झारखंड। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने सोमवार को जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या सहित पाहन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। पाहन ने नवनीत कुमार के एनआईए कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी।

कुंदन पाहन के वकील ईश्वर दयाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “लोगों की सेवा करने के लिए कुंदन पाहन ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी। एनआईए की अदालत ने इस बाबत मंजूरी दे दी है। 15 नवंबर को पाहन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह तमार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।”

झारखंड की सरकार ने कुंदन पाहन पर 5० लाख रुपये का इनाम रखा था। उसने 2०17 में रांची में आत्मसमर्पण कर दिया था। कई पुलिसकर्मियों की हत्या करने के अलावा उस पर पांच करोड़ रुपये नकद और दो किलोग्राम सोना लेकर जा रही एक बैंक की कैशवैन को लूटने का भी आरोप है।

खूंटी में 5० और रांची में 42 सहित कई अन्य स्थानों में वह कुल मिलाकर 128 आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहा है। इस समय वह हजारीबाग जिले की एक जेल में बंद है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version