दुल्हे को शराब के नशे में धुत देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी

बेरेली। उत्तर प्रदेश के मैलानी से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर एक दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी तोड़ दी क्योंकि दूल्हा शराब के नशे में ‘नागिन डांस’ कर रहा था। बतौर रिपोर्ट्स, शादी से इनकार करने पर दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ भी मारा। मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। शादी से मना करने वाली लड़की का नाम पूजा है। उसका कहना है कि दूल्हा शादी में शराब के नशे में धुत था और इसी वजह उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की द्वारा शादी करने से मना करने के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की की जिद के आगे किसी की न चली। लड़की ने साफतौर पर मना करते हुए कहा कि उसे शराबी युवक से शादी नहीं करनी है। मिली जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के नखास कस्बे से राजीव कुमार की रविवार रात लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना इलाके के कस्बे में बरात आई थी। घराती बारातियों का स्वागत कर रहे थे। कुछ देर बाद जयमाल की तैयारी शुरू कर दी गई।

इस बीच दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा और बाराती हुड़दंग करने लगे। इसपर वधू पक्ष के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। परिवार के बड़े लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ तो वर व वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। लेकिन इसके बाद फिर दूल्हा बवाल करने लगा। इसपर दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्‍कार कर दिया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version