महिला समेत दो खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर थे हिंदू नेता

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल ने दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला शामिल है, जो लुधियाना में बतौर नर्स काम कर रही थी। दूसरी गिरफ्तारी गुरदासपुर से हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हिंदू संगठनों के कई नेता थे। इसके अलावा इनका मकसद पंजाब में फिर से आतंकी गतिविधियों को बढ़ाना है। इसके लिए इन्हें विदेश से फंड भी मिल रहे थे।

पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल ने 2 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को फिर से बढ़ावा देने की फिराक में थे। महिला का साथी गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया। जो दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों कई बड़ी हत्याओं की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान हो गई है।

सुरिंदर कौर नाम की गिरफ्तार महिला फरीदकोट की रहने वाली है जो लुधियाना के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। जबकि सुरिंदर कौर का पुरुष साथी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है जो होशियारपुर का रहने वाला है और दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे और फेसबुक फ्रेंड थे। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम सेल इन दोनों पर पिछले महीने से ही नजर बनाए हुई थी।

दोनों गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इन दोनों की योजना पंजाब में आंतकी गतिविधियों को फिर से जीवित करने की थी। उन्हें इसके लिए विदेश से पैसा मिलता था। पंजाब पुलिस को गिरफ्तार आतंकियों और विदेश में बसे खालिस्तानी अलगाववादियों के बीच संपर्क की जानकारी हाथ लगी है। पकड़े गए सुरिंदर कौर और लखबीर सिंह को कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से उन्हें 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version