हरियाणा के बल्लभगढ़ में डॉक्टर समेत परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा। फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 में सत्य पैलेस सिनेमा के पास शनिवार शाम चार बजे एक ही परिवार के चार सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

डीपीसी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता (65 साल), उनकी पत्नी भारती (58 साल), बेटी प्रियंका (32 साल), दामाद सौरभ (35 साल) के शव सेक्टर-7 एक मकान में मिले हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता अपने घर में ही सावित्री डिजिटल एक्सरे के नाम से क्लीनिक चलाते थे। उनका बेटा दर्पण इंजीनियर है और वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। पुलिस ने डॉक्टर के बेटे को घटना के बारे में सूचना देकर बुला लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version