उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को देगी विवेकानंद अवार्ड : जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 से 35 वर्ग के बीच के युवाओं को विवेकानंद अवार्ड, पुरस्कार में 50 हजार नगद व विवेकानंद की प्रतिमा से पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जनपद के युवाओं का आव्हान करते हुए, उन्हें जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवेकानंद अवार्ड पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवार्ड को प्राप्त करने जे लिए 15 से 35 वर्ष तक के युवा अपने -अपने आवेदन आगामी 22 अक्टूबर तक जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास दल के कार्यालय विकास भवन में जमा करा सकते हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version