कबाड़ी कारोबारियों ने सड़क बनाने के लिए नगर निगम को दी 1 टन पॉलिथीन

गाज़ियाबाद। देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में आज जिले के कबाड़ी के व्यापारियों ने नगर निगम को 1 टन पॉलीथिन सड़क निर्माण कर नष्ट करने के लिए दी है। पॉलीथिन वक ऐसा पदार्थ है जो एक लंबे समय तक नष्ट नहीं होता लेकिन पर्यावरण को दूषित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

ऐसे में देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ सरकार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्ण प्रतिबंध किया है। साथ ही इस तरह की प्लास्टिक का इस्तेमाल सड़क निर्माण के लिए शुरू किया है। जिससे कि प्लास्टिक खत्म हो जाए और देश के प्रशिक्षण में सड़कों का शुद्धिकरण के पुनःनिर्माण किया जा सके।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version