रेलवे का यात्रियों को सबसे बड़ा तोहफा, आज से शुरू हो रहीं 10 नई ट्रेनें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 नई ट्रेनें शुरू कर रहा है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से हजारों यात्रियों को सहूलियत होगी। नई चलाई जाने वाली सभी ट्रेनों को ‘सेवा सर्विस’ नाम दिया गया है। आज दोपहर 2 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सभी ट्रेनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

‘सेवा सर्विस’ नाम से शुरू की जा रही ये सभी ट्रेनें पैसेंजर ट्रेनें हैं। इनमें से कुछ रोजाना और कुछ हफ्ते में छह दिन चलेंगी। प्रतिदिन चलनी वाली सेवा सर्विस ट्रेन दिल्ली और शामली, भुवनेश्वर और नारायणगढ़ शहर, मुरकंगसेलेक और डिब्रूगढ़, कोटा और झालावाड़ तथा कोयंबटूर और पलानी के बीच चलेंगी। इसके अलावा जो सेवा सर्विस ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेंगी उनमें वडनगर और महेसाणा, असारवा और हिम्मतनगर, करूर और सलेम, यशवंतपुर और तुमुकुर और कोयंबटूर और पोल्लाची के बीच चलने वाली ट्रेनें हैं।

इन ट्रेनों के बारे में रेलवे की तरफ से ऑफिशियर ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी दी गई है। नॉर्दर्न रेलवे के स्पोक्स पर्सन दीपक कुमार के अनुसार दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से शामली के लिए नई सेवा सर्विस ट्रेन (संख्या 51917/51918) शुरू की जा रही है। यह ट्रेन हफ्ते के सातों दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 51917 दिल्ली से सुबह 8:40 बजे चलकर सुबह 11:50 बजे शामली पहुंचेगी। वासी में यह शामली से दोपहर 2 बजे चलकर शाम 5:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version