पेंट की दुकान पर बदमाशों का धावा, नगदी और लैपटॉप चोरी

गाज़ियाबाद। शहर में चोरी व लूट की घटनाएँ कम होने का नाम नहीं ले रही। कानून से बेख़ौफ़ बदमाश आए दिन नित नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुरादनगर के मेन रोड पर एक पेंट की दुकान का शटर उखाड़ कर बदमाशों ने हजारों की नगदी व लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया।

मुरादनगर शहर की अग्रसेन कॉलोनी निवासी बृजमोहन गर्ग मेन रोड पर राधे लाल एंड संस पेन्ट की दुकान करते हैं। बदमाशों ने उनकी दुकान का शटर उखाड़ का जमकर खंगाला। बृजमोहन ने बताया की बदमाश दुकान से लैपटॉप करीब 45 हजार की नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version