मेयर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

गाज़ियाबाद। पार्षद महेन्द्र चौधरी के वार्ड 61, वसुंधरा 4c आनन्द अपार्टमेंट के पिछे वाली डबल रोल के कार्य का आज उदघाटन महापौर आशा शर्मा द्वारा किया गया। 5 वर्ष पहले यह सड़क बननी थी और अब कुछ समय पहले मा. पार्षद महापौर को अवगत कराया जिसको महापौर ने प्राथमिकता पर कार्य शुरू कराया। इस सड़क के निर्माण से अमीठी, स्कूल एव कॉलेज के स्टूडेंट्स को आने जाने में सुविधा मिलेगी, एवं लाखो लोग रोज उक्त रास्ते से सफर कर रहे थे।

सड़क बनने से उन सभी निवासियों को सुविधा मिलेगी। सड़क ली लम्बाई लगभग 800 मी. एवं लागत लगभग 60 लाख है। जिसके लिए महापौर का भव्य स्वागत किया एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान पार्षद महेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजीव झा, सतेंद्र चौधरी, कांति त्यागी, यशपाल, बृजपाल, प्रमोद, अधिशासी अभियंता देश राज व अनिल त्यागी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version