पीओके से विस्थापित 5300 परिवारों के लिए मोदी सरकार ने किया 5.5 लाख के मदद का एलान

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर से विस्थापित हुए परिवारों के लिए मदद का एलान किया है। सरकार ने 5300 परिवारों को 5.5 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे विस्थापित परिवारों को न्याय मिलेगा। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीटर के जरिये दी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर से 5300 विस्थापित परिवारों को जो जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य क्षेत्रों में बस गए थे, लेकिन बाद में राज्य में आ गए उनमें से प्रत्येक को 5.5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version