कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष माया देवी ने दिया इस्तीफा

गाज़ियाबाद। महानगर में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष माया देवी ने अपने पद का इस्तीफा पूर्व सांसद और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देव को भेज दिया है। मायावती का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी में स्थानीय स्तर पर गुटबाजी चरम पर है। जिसकी वजह से जिले में कांग्रेस पार्टी का वजूद सिमटता जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे इस्तीफा में माया देवी ने लिखा है कि पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस की सेवा कर रही है और भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करती है। परंतु स्थानीय स्तर पर बड़े नेताओं की गुटबाजी से त्रस्त होकर अपना इस्तीफा भेज रही हैं। और इन्हें सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version