महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की पहल, महिलाओं को घर-घर जाकर बना रही आत्मनिर्भर

गाज़ियाबाद। महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान के सदस्यों ने मुरादनगर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल की शुरुआत की है। महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं को घर घर गाँव-गाँव जाकर आत्मनिर्भर बना रही हैं । लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई व पार्लर के माध्यम से उनको आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

संस्थान की अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया की अभी तक 1 माह में गाँव-गाँव में 2000 लड़कियों के रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। उन्होनें कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण के जरिये महिलाओं को रोजगार करने में आसानी होगी। साथ ही वे अपने किसी भी कार्य के लिए अब दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगी। इसके अलावे वे घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी सहायक सिद्ध होंगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version