नगर निगम में नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को मेयर ने दिलाई शपथ

गाज़ियाबाद। नगर निगम में सोमवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनील यादव ने शपथ दिलाई। महापौर आशा शर्मा का कहना था कि नगर निगम में चुने गए कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कर्मचारियों के हित में वह ऐसी आशा करती हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम में अभी पिछले दिनों कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए थे। जिसमें हरेंद्र नागर और नैन सिंह चौधरी के पैनल में जबरदस्त टक्कर थी। चुनाव के बाद मतगणना की जब गिनती की गई तो उसमें मतपत्रों की गिनती के बाद नैन सिंह चौधरी के पैनल को 44 वोटों से विजयी घोषित किया गया था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version