8 अक्तूबर को हो जाएगा हिंडन एयरपोर्ट तैयार, उड़ानों में लग सकता है 1 महीने का समय, जानिए क्यों

हिंडन एयरपोर्ट 8 अक्तूबर को तकनीकी रूप से व्यावसायिक उड़ानों के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, उड़ान सेवाएँ कब शुरू होगी इस पर निर्णय नहीं हो सका है। फिलहाल दो एयरलाइंस एजेंसियों ने यहां से उड़ान शुरू करने पर रजामंदी तो दे दी, लेकिन उड़ान की तिथि नहीं बताई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) का दावा है कि आठ अक्टूबर को फ्लाइट शुरू की जा सकती है।

नौ शहरों के लिए शुरू होंगी सेवाएँ
एएआइ के अधिकारियों ने बताया है कि हिंडन से नौ शहरों के लिए उड़ान शुरू होंगी। सबसे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और देहरादून जाने वाले लोगों को यहां से सुविधा मिल सकेगी। एयर हैरिटेज नामक कंपनी नौ सीटर विमान पिथौरागढ़-देहरादून के लिए रवाना करेगी। इसके बाद कर्नाटक के हुबली के लिए उड़ान की घोषणा की गई है।

अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट शुरू होने से एक माह पहले ही वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू होनी होती है। ऐसे में आठ अक्टूबर को तकनीकी रूप से उड़ान नहीं शुरू हो सकेगी। पिथौरागढ़ व देहरादून के बाद हुबली, कन्नूर और गुलबर्गा, फैजाबाद, गुजरात के जामनगर, हिमाचल के शिमला, नासिक के लिए यहां से उड़ान मिल सकेंगी। दावा है बाद में गोरखपुर, इलाहाबाद, कोलकाता, लखनऊ आदि रूटों पर भी उड़ान शुरू की जाएंगी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version