ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तकरीबन ढाई करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन भी बरामद की है। दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर ये शातिर गाजियाबाद सहित एनसीआर में इसकी सप्लाई किया करते थे। पुलिस गिरफ्त में खड़े के हैं सचिंन और नितिन ये दोनों बेशक ही पुलिस गिरफ्त में सर झुकाये खड़े हैं। मगर ये दोनों दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में मादक पदार्थ सप्लाई किया करते हैं।

इसे भी पढ़ें :-लोगों से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा 

आपको ये जानकर हैरानी होगी की दोनों सगे भाई हैं और इनके परिवार के अन्य लोग भी इस काम मे शामिल हैं। जल्द और अधिक पैसे कमाने की चाह में ये बदमाश युवाओं की रगो में जहर घोलने का व्यापार करते थे। इनका खास फ़ोकस नवयुवाओं पर ही होता था। जिनको ये नशे का समान बेचकर नशे का आदि बना देते थे। विजय नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से ढाई करोड़ की हेरोइन भी बरामद की। हालांकि अब ये नशे के सौदागर पुलिस गिरफ्त में हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version