गंग नहर में गिरी कार, बेहोशी की हालत में मिले तीन लोग

मेरठ। गंगनहर पटरी राहगीरों के लिए काल बन रही है। जिसके चलते आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मेरठ के थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार गंगनहर में गिर गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से निकाल लिया है। कार में सवार 3 लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं।

बताया जा रहा है कि गंग नहर पुल के निकट बुधवार सुबह एक कार नहर में जा गिरी। पानी के तेज बहाव के साथ कार भी बह गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कार की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार को गंग नहर से बाहर निकाला। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि सुबह सात सीटर कार नहर में गिर गई थी। इसमें चालक के अलावा दो लोग और सवार थे। हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version