80 प्रतिभाओं को नेशनल वूमेन समित एवं प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से किया सम्मानित

गाज़ियाबाद। महिला प्रशिक्षण संस्थान द्वारा रविवार को हेरिटेज इन बैंक्वेट हॉल में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस उपलक्ष में नेशनल वूमेन समित एवं प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला प्रशिक्षण संस्थान की संस्थापक शैली सेठी ने बताया की कार्यक्रम में नेशनल वूमेन समित में सर्वप्रथम देश एवं विदेश में देश का नाम रोशन कर चुकी अनुराधा वर्मा, दीपा जोशी, नीलम मल्कानिया, शिवानी, रूपा सोमसुंदरन के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी गई।

कार्यक्रम में देश के अनेक राज्यों से चुने गए, प्रभावशाली व्यक्तियों को प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान शैली सेठी ने बताया की प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड के लिए देश भर से 3000 से भी अधिक आवेदकों के आवेदन भेजे। जिसमें से देश के 80 प्रतिभाओ को प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड के लिए चुना गया एवं सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षण संस्थान की ब्रांड एम्बेसडर टी. वी बाल कलाकार छोटी सरदारनी लीड रोल जीविता कपूर, राष्ट्रीय बालिका दिवस की ब्रांड एम्बेस्डर अनुराधा वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से दीपा जोशी, नेशनल एंड इंटरनेशनल स्पीकर नीलम मलानिया, पुलिस ऑफिसर हरी नंदन जोशी, एसिड अटैक फाइटर सोनिया चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version