राजा राम मोहन राय के 250वें जयन्ती वर्ष पर महिला सशक्तिकरण रैली का हुआ आयोजन

गाजियाबाद। राजा राम मोहन राय के 250वें जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण हेतु राजकीय जिला पुस्तकालय गाजियाबाद द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के नन्दग्राम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, जेकेजी स्कूल, एसबीएन पब्लिक स्कूल, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल एवं पीसी इंस्टीट्यूट के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। राजकीय जिला पुस्तकालय से शुरू हुई इस रैली ने ग्रीन स्वीट, अटल चौक से अंबेडकर सामुदायिक केन्द्र होते हुए राजकीय जिला पुस्ताकलय तक का निर्धारित मार्ग सफलता पूर्वक तय किया। राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना के उद्घोष के साथ जागरण करती इस रैली का विभिन्न स्थानों पर गणमान्य लोगों द्वारा समर्थन एवं उत्साहवर्धन किया गया।

बता दें कि सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन रॉय का विशिष्ट स्थान है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम, पत्रकारिता और समाज सुधार के क्षेत्र में अप्रतिम कार्य किया।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस रैली में पार्षद वीरेन्द्र त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय, जिला पुस्तकालयाध्य गीता रानी, जिला पुस्ताकलय लिपिक कंचन रानी एस.आई. जसवन्त गिरि सहित अनेक समाजसेवी सम्मिलित हुए।

Exit mobile version