पर्सनेलिटी ग्रूमिंग इवेंट के जरिये किया गया विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने प्रयास

गाजियाबाद। रिलाइबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी मोरटा में जिलेट गार्ड स्पेशल कैरियर डेवलपमेंट की ओर से पर्सनेलिटी ग्रूमिंग इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बीबीए और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास उत्पन्न करना था।

संस्थान के अध्यक्ष अनुज गोयल ने बताया कि इस तरीके के आयोजनों से शैक्षिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। संस्थान की निर्देशिका पूनम गोयल ने कहा कि आधुनिक युग में विद्यार्थियों को तरह तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जो व्यक्ति चुनौतियों का सामना सहजता से कर लेता है, सफलता उसके कदम चूमती है। इस मौके पर कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। मोटीवेटर डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यालयों से अच्छे विद्यार्थियों को निकाल कर उनको अंतिम प्रतियोगिता में चुना जाना है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version