पानी से भरे टब में डूबकर एक साल की बच्ची की मौत

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मकनपुर में रविवार शाम को एक दिलदहलाने वाला हादसा हुआ। मकनपुर में रविवार शाम खेलते समय करीब एक साल की बच्ची की एसी (एयरकंडिशनर) से गिरने वाले पानी से भरे टब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की पुलिस में शिकायत नहीं की है।

बता दें कि मकनपुर में किशन त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। घर में एसी से निकलने वाले पानी को भरने के लिए उन्होंने एक बॉल्टी रखी थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे एसी से गिरने वाले पानी से टब भर गई। उनकी करीब एक साल की बेटी खेलते-खेलते उसी टब में गिर गई।

परिजनों ने देखा, तो वह सिर के बल टब में डूबी थी। उसके दोनों पैर ऊपर की ओर थे। परिजन आनन- फानन उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

(साभार :- प्रतिक कुमार )

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

 

Exit mobile version