जालौन के इंटर कॉलेज में तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, आरोपियों को जेल भेजने की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को इतनी बर्बरता से तोड़ा कि प्रतिमा से महात्मा गांधी का सिर क्षतिग्रस्त होकर अलग गिर गया।

वहीं घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नए सिरे से महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

प्रतिमा में तोड़फोड़ के बाद हंगामा हुआ तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस मामले पर एसपी अवधेश सिंह ने कहा कि मूर्ति को फिर से स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version