पीएम मोदी आज मथुरा दौरे पर, प्लास्टिक चुनने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने स्वच्छता ही सेवा 2019 प्रोग्राम की शुरुआत की। यहां पीएम ने कई योजनाओं की शुरुआत भी की। मथुरा से पीएम मोदी प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम की शुरुआत कर रहे हैं। वे यहां प्लास्टिक चुनने वाली महिलाओं के साथ बैठे और उन्हें सम्मानित भी किया।

मथुरा में पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान कृष्ण और राधा का जिक्र कर किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत ब्रज भाषा में की साथ ही सभी को उन्होंने राधे-राधे भी कहा। पीएम ने कहा कि नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बार भी पूरे उत्तर प्रदेश का पूरा आशीर्वाद मुझे और मेरे साथियों को प्राप्त हुआ है। देशहित में आपके इस निर्णय के लिए में ब्रजभूमि से आपके सामने शीश झुकाता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि ब्रजभूमि ने हमेशा से ही पूरे विश्व और पूरी मानवता को प्रेरित किया है। आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए रोल मॉडल ढूंढ रहा है। लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है, जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है। साथ ही उनहोंने कहा कि प्रकृति और आर्थिक विकास में संतुलन बनाकर ही हम सशक्त और नए भारत के निर्माण की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। आज स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है, नेशनल एनीमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम को भी लॉन्च किया गया है। पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, डेरी उद्योग और कुछ अन्य परियोजनाएं भी शुरु हुई हैं। इसके अलावा मथुरा के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन से जुड़े कई परियोजनाओं शुभारंभ भी हुआ है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version