स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल गेट्स फ़ाउंडेशन करेगा पीएम मोदी को सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जल्द ही एक और अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है। इस बार यह सम्मान बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन देने वाला है। पीएम मोदी को यह पुरस्कार स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए उनके कामों के लिए दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज (सोमवार) को एक ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “एक और पुरस्कार, हर भारतीय के लिए एक और गर्व का क्षण क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मेहनती और अभिनव पहल को दुनिया भर में ख्याति मिली है। पीएम मोदी को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा।”

स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री की कुछ शुरुआती महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल रहा है। इसे पीएम मोदी ने 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद लॉन्च किया था। इस प्रोजेक्ट को महात्मा गांधी को समर्पित किया गया था। इसीलिए इसे 2 अक्टूबर, 2014 को लॉन्च किया गया था। स्वच्छ भारत अभियान का लक्ष्य भारत को 2019 तक खुले में शौच से पूरी तरह से मुक्त कराना था। इस अभियान के तहत अगले पांच सालों में सरकार ने 9 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य सामने रखा था।

बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन अरबपति समाजसेवी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स का एक प्राइवेट फाउंडेशन है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version