6 गज में बने इस मकान में रहता है पूरा परिवार, किराया मिलता है ₹3,500 महीना

देश की राजधानी दिल्‍ली का सबसे छोटा घर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। बुराड़ी इलाके में बने छह गज के इस छोटे से मकान को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि यह घर काफी लोकप्रिय हो चुका है। यहां आने वाले लोग इसकी तस्‍वीरें खींचकर ले जाते हैं।

खास बात है कि इस मकान में एक बेडरूम, एक किचन, बाथरूम, सीढ़ी और छत है। इसे इस तरह डिजाइन कर बनाया गया है कि ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ी और बाथरूम है। यहां से ऊपर चढ़ते हैं तो पहले मंजिल पर एक बेडरूम है। दूसरे मंजिल पर एक किचन है और फिर खुली छत है।

इस घर में रहने वाली पिंकी बताती हैं कि इसे बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। यह महज छह गज में बना है। पूरे घर में ऊपर से नीचे तक मार्बल बिछाया गया है। वो इस घर में अपने पति और दो बच्‍चों के साथ रहती हैं। पूरे परिवार को इतने छोटे से घर में रहने में कोई परेशानी नहीं होती। इस घर का किराया 3500 रुपये प्रति महीना है। पिंकी कहती हैं कि भले ही यह घर छोटा है लेकिन लोगों के बीच चर्चा का विषय है। वहीं लोग इस बात पर भी आश्‍चर्य करते हैं कि इसमें चार लोग कैसे रहते हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
,

Exit mobile version