प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया तो सिंधिया छोड़ सकते है पार्टी, मध्य प्रदेश में अफवाहों का बाज़ार गर्म

मध्‍य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आज सुबह से एक खबर तेजी से चल रही है। कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अल्टीमेटम दिया है। दावा किया जा रहा है कि अपने अल्‍टीमेटम में उन्‍होंने सोनिया गांधी से कहा है कि अगर उन्‍हें मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाया गया, तो वह इस्तीफा दे देंगे और पार्टी भी छोड़ देंगे।

इस पूरे प्रकरण में मध्‍य प्रदेश सरकार की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्धुमन सिंह तोमर ने कहा है कि यह केवल अफवाह है, सिंधिया जी पद की लालसा में कभी नहीं रहते है। वह सिर्फ समाजसेवा के लिए राजनीति करते हैं। कुछ लोग हैं, जो ऐसी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के लोगों की भावना है कि सिंधिया जी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए।

प्रद्धुमन सिंह का कहना है उनके समर्थक उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सिसासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कमलनाथ खुद आज सोनिया गांधी से इसी मसले को लेकर मिले हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version