अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर हुए भावुक, कहा मैंने पिता खो दिया

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली का आज सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया। जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेटली राजनीति के साथ-साथ खेलों और खास तौर से क्रिकेट से भी जुड़े रहे थे। वह साल 1999 से लेकर 2013 तक दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। उनके अध्यक्ष रहते हुए ही वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में डेब्यू किया था। उनकी मृत्यु के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा।

गौतम गंभीर ने ट्वीटर पर लिखा, ‘पिता आपको बोलना सिखाता है पर आपके जीवन में जो इंसान पिता समान होता है वह आपको बात करना सिखाता है। पिता आपको चलना सिखाता है, लेकिन पिता समान इंसान आपको मार्च करना सिखाता है। पिता आपको नाम देता है लेकिन पिता समान शख्स आपको आपकी पहचान देता है। मेरे पिता समान अरुण जेटली जी के साथ आज मेरा एक हिस्सा भी चला गया है। RIP Sir’।

गौतम गंभीर को अरुण जेटली के काफी करीबी माना जाता है। चुनाव के दौरान गंभीर जेटली के लिए प्रचार करते भी नजर आए थे। अरुण जेटली के ऊपर जब DDCA में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए तब गौतम गंभीर ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने लिखा था, ‘जेटली जी पर भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। जेटली जी वही इंसान हैं जिन्होंने टैक्स देने वालों के पैसे के बिना दिल्ली को स्टेडियम दिलाया’।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version