अल्का लांबा को मार्शलों ने दिल्ली विधानसभा से किया बाहर

आम आदमी पार्टी (आप) की बागी विधायक अलका लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके निर्देशों की अवज्ञा करने पर शुक्रवार को सदन से मार्शलों के जरिये बाहर कर दिया।

मानसून सत्र के दूसरे दिन चांदनी चौक से विधायक ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को हाल ही में निजी दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ीं, जबकि दिल्ली सरकार का दावा है कि उसके अस्पतालों में नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अलका लांबा ने दावा किया कि यह मामला दिल्ली सरकार के तहत आने वाले जीबी पंत अस्पताल का है।

इन आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सदन को बताया कि वह आरोपों की जांच कराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बैठने के लिए कहने के बावजूद अलका लांबा लगातार इस मुद्दे को उठाती रहीं। बार-बार रोकने पर भी जब वह रुकीं नहीं तो गोयल ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर करने का आदेश दिया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version