योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 6 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

योगी मंत्रिमंडल का आज पहला विस्‍तार हो गया। राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है। राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिला रही हैं। सबसे पहले 6 मंत्रियों ने कैबिनेट पद की शपथ ली है। कुल 23 मंत्री योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। महेंद्र प्रताप अभी तक योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार थे। दूसरे नंबर पर सुरेश राणा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रविन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरुप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरज सिंह धर्मेश, लखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

इससे पहले सुबह करीब 9 बजे मिर्जापुर विधायक रामशंकर सिंह पटेल, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, विजय कश्यप 5 कालिदास मार्ग पर सीएम योगी से मिलने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, राजभवन में 24 कुर्सियां लगाई गई हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version