कंपनी सेक्रेटरी – MS excel भी हो सकती है व्यापार वृद्धि में सहायक

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ग़ाज़ियाबाद शाखा द्वारा शाखा कार्यालय में अपने सदस्यों एवं विध्यार्थियों के लिए दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के इंडोर खेलों जैसे शतरंजए केरमए लूडो इत्यादि का आयोजन किया गया। इन खेलों में उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपने बचपन को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने कहा के शाखा को इस प्रकार के खेलों का आयोजन नियमित अंतराल में करना चाहिए।

दूसरे कार्यक्रम में ग़ाज़ियाबाद शाखा द्वारा एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें पंकज कटारिया ने उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों को “एक्सेल के साथ अपने व्यवसाय में कैसे तेजी लाएं” विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्या वक्ता ने उपस्थित कंपनी सचिवों एवम विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के जवाब दिये। कार्यक्रम का संचालन सीएस अंजलि कंसल ने किया। ग़ाज़ियाबाद शाखा की अध्यक्षा सी एस आरती जैन ने उपस्थित वक्ताओं एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाखा की उप अध्यक्षा सी एस साक्षी मित्तल, प्रबंधन समिति के सदस्य सी एस निमिषा मदान एवं सी एस अर्जुन त्यागी के अतिरिक्त ग़ाज़ियाबाद के सदस्यों तथा विध्यार्थियों ने भाग लिया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version