यूपी में हुए 28 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले, उदय सिंह बने सीडीओ-हापुड़

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा फेरबदल करते हुए 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। राजधानी लखनऊ से मिली खबर के अनुसार कृपा शंकर पांडेय को संयुक्त आवास आयुक्त बनाया गया है। अनिल त्रिपाठी को सीआरओ वाराणसी तथा पूनम निगम को एडीएम न्यायिक महोबा बनाया गया है।

राम सुरेश वर्मा को एडीएम वित्त महोबा, अनिल मिश्रा को अपर आयुक्त आजमगढ़, राजकुमार को अपर निदेशक पंचायतीराज तथा श्रीमती परवीना को सचिव मेरठ प्राधिकरण बनाया गया है। इसके साथ ही उदय सिंह को सीडीओ हापुड़ बनाए गए।

विधान जायसवाल को एडीएम वित्त (अलीगढ़), राजेश सिंह को एडीएम वित्त (गोरखपुर), अजीत सिंह को उप निदेशक मंडी (लखनऊ), उमेश मिश्रा को सिटी मजिस्ट्रेट (गोरखपुर), मो. रिजवान को एडीएम न्यायिक (फतेहपुर) तथा नरेंद्र सिंह को सदस्य वक्फ ट्रिब्यूनल (लखनऊ) बनाया गया है।

रामसेवक द्विवेदी को एडीएम (शाहजहांपुर), शमशाद हुसैन को सीआरओ (सुल्तानपुर), संतोष सिंह को एडीएम प्रशासन (अयोध्या), महेश चंद्र शर्मा को सीआरओ (गाजीपुर), अजय तिवारी को एडीएम सिटी (मेरठ), कुंवर पंकज सिटी मजिस्ट्रेट (फिरोजाबाद) तथा रश्मि सिंह को उप निदेशक स्थानीय निकाय बनाया गया है।

सत्य प्रकाश सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट (अयोध्या), विजय कुमार सिंह को एडीएम (बरेली), नलिनी कांत को एडीएम आपूर्ति (वाराणसी), विनीत सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट (अलीगढ़), अमित कुमार को एडीएम वित्त (बागपत), जयचंद्र पांडेय को एडीएम वित्त (बहराइच) तथा युगराज सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट (रायबरेली) बनाया गया है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

#incredibleINDIA #BreakingNews #Ghaziabad #HamaraGhaziabad #indian #india #follow #instagram #NewIndia

Exit mobile version