सावन की फुहारों के साथ महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव

गाज़ियाबाद। रविवार को भारत विकास परिषद की शक्ति शाखा की महिलाओं ने तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। बारिश की हल्की हल्की फुहारों ने सावन की तीज का आनंद दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम भारत विकास परिषद शक्ति शाखा की सचिव सीता सिंघल के आवास पर आयोजित किया गया। अध्यक्ष शशि मिश्रा व पूर्व अध्यक्ष कुमकुम वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और नन्ही बच्ची अवंतिका व अनन्या ने गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुसुम सिंघल ने ढोलक की थाप पर सावन के गीत गाए, वहीं रोमी माथुर ने सावन माह में गाई जाने वाली कजरी गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। तृप्ति श्रीवास्तव ने कहा कि तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है। ममता शर्मा और श्वेता ने कृष्ण राधा के प्रेम पर आधारित नृत्य किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रोमी माथुर महाराष्ट्रियन महिला के रूप में सबके आकर्षण का केंद्र रहीं और तीज क्वीन चुनी गई। प्रतिभा शर्मा ने भी आकर्षक नृत्य किया। बाद में सभी ने मिलकर गेम्स खेले और जमकर मनोरंजन किया। जिसमें बिंदु मदान, शशि मित्तल, प्रमिला गुप्ता, पूनम महेश्वरी, हेमलता श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, शैल, नीलम, गायत्री, इंदु, वीना व्यास, निशा, अर्चना शर्मा ने भी खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version