शिवरात्रि पर 5 लाख से अधिक कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक- महंत नरायण गिरी

गाज़ियाबाद। शहर के बहुचर्चित दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर पांच लाख से अधिक शिवभक्त भगवान का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर में व्यवस्था के लिए डेढ़ सौ स्वयंसेवियों के साथ सिविल डिफेंस, पुलिस-पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। शुक्रवार को एक वार्ता के दौरान मंदिर के महंत नरायण गिरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में बनाये गए कंट्रोल रूम से पूरे मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन के अधिकारी नजर रखेंगे।

मंदिर के महंत ने बताया कि शिवरात्रि के लिए मंदिर परिसर में पूरी व्यवस्था कर ली गई है। कांवड़ियों के ठहरने, आराम करने से लेकर उनके भोजन प्रसाद की व्यवस्था मंदिर परिसर के अलावा एसडी कॉलेज में की गई है। हाजिरी का जल 29 जुलाई को सुबह 5. 46 बजे से शुरू हो जाएगा। यह सिलसिला 29 जुलाई को शाम तक चलेगा। त्रयोदशी का जल 30 जुलाई को सुबह 5.45 बजे से दिन में 2.49 बजे तक चढ़ेगा। यही नहीं शिविरात्रि का जल 30 जुलाई को पूरी रात चलकर 31 जुलाई को दोपहर तक चलेगा।

आपको बता दें, इस बार पूरे मंदिर परिसर को विशेष रंग रोगन से सजाया गया है। प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की ओर से पूरा सहयोग मिला है। नगर निगम द्वारा सड़कें दुरुस्त की गई हैं। ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। नगर निगम की ओर से मंदिर में गंगाजल की व्यवस्था उपलब्ध होगी। वार्ता में आचार्य लक्ष्मीकांत, विजल जिंदल, संजीव वर्मा, मनामोहन गोयल, साहिब सिंह, नरेंद्र सिसौदिया, अमित जिंदल, संजय सिंह एसआर सुथार एवं धीरज कुमार मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version