मॉब लिंचिंग : अब दिल्ली में 14 वर्षीय किशोर हुआ भीड़ का शिकार, पीट-पीटकर की हत्या

देशभर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी के उत्तर- पश्चिम दिल्ली स्थित आदर्श नगर इलाके का है। यहां एक घर में कथित रूप से चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद एक 14 वर्षीय किशोर की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, 14 वर्षीय किशोर इलाके के एक घर में चोरी करने घुसा था। इस दौरान घर के मालिक और पड़ोसियों ने उसे देख लिया और रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद किशोर की जमकर पिटाई की गई जिसके बाद वह बेहोश हो गया। तुरंत ही किशोर को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, मृतक आदर्श नगर स्थित घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और खूब पिटाई की। अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले झारखंड के गुमला में अंधविश्वास के चलते हुए चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरूआती जांच में यह पता चला कि मारे गए साभी लोग तंत्र मंत्र में विश्वास रखते थे और अंधविश्वास के चक्कर में इनकी हत्या कर दी गई। देश के कई शहरों और गांवों से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश आदि जगहों से मॉब लिंचिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version