महिला की चेन लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद के लिंकरोड पुलिस ने चंद्रनगर में महिला की चेन लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से लूटी गई चेन, मोबाइल व एक बाइक बरामद की है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को देर रात लिंक रोड थाना क्षेत्र के चंद्र नगर में पुलिस को सूचना मिली कि चंद नगर की रहने वाली एक महिला से बाइक सवार एक बदमाश चेन लूटकर फरार हो गया था। वारदात की सूचना मिलते लिंकरोड प्रभारी लक्ष्मी चौहान ने क्षेत्र में चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को बाइक पर जाते हुए रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख कर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम जितेंद्र निवासी गढ़, हापुड़ बताया है। इसके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई एक चेन, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश पर लूट, चोरी, डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। घायल बदमाश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा सके।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version